Friday, March 31Read New Facts in Hindi with Us!

योग ( Yoga ) के फायदे

शारीरिक हो या मानसिक – योगा ( Yoga ) दोनों के लिए फायदेमंद है।

शारीरिक : योगा से काफी शारीरिक तकलीफ़े दूर होती है जेसे की – शरीर लचीला बनता है ( flexibility आती है ), muscle और भी मजबूत बनती है, योगा करते समय जो आप deep breathing करते है इसके वजे से आपके फेफड़े की प्रोब्लेम ठीक हो जाती है, अगर आप overweight हो और आपको वजन घटाना हो तो योगा आपको इसमे भी मदद करता है और आपका वजन कम है तो वजन बढ़ने लगता है क्यूकी योगा के वजे से आपका शरीर balance मे आने लगता है ओर शरीर के लिए जो सही होता है शरीर उस तरफ जाने लगता है, रक्त संचार अछि मात्रा मे होने लगता है, रोग से लड़ने की शक्ति और भी बद जाती है, ब्लड प्रैशर जिसका high रहता है योगा उसे भी कम करने मे मदद करता है, सुगर प्रॉबलम होता है उनको भी योगा काफी मदद करता है।

मानसिक : दिमाग की तो बात ही मत करो क्यूकी योगा सबसे पहला काम वही करता है – आपकी intelligence मतलब बुद्धि, memory यानि समरण शक्ति, focus यानि एकाग्रता – योगा सब को एक साथ बढ़ाता है। योगा करने के बाद आपका दिमाग एक जगे पर स्थित होने लगता है ओर पहले से ज्यादा एकाग्रह होने लगता है ओर याद शक्ति भी बढ़ती है।

योगा करने से आप अंडर ही अंडर सुपर स्मार्ट बनते हो – आपका mind peaceful मतलब की अतियंत शांत बनता है। आपको आपके शरीर मे अद्भुत शक्ति का अनुभव होगा जो पहले कभी नही हुआ होगा जो योगा के माध्यम से आपको प्राप्त हुआ होगा।

आप योगा सुबह ओर शाम दोनों समय कर सकते हो। कॉन्फ़िडेंस ( confidence ) मे बदलाव का समय हर इंसान का अलग अलग होता है लेकिन दिमाग शांत रहना यह आप 2-3 दिन से ही नोटिस करना चालू कर दोगे।

योगा Yoga क्यू करना चाहिए

योगा के फायदे कहे लेकिन भाई योगा इंसान क्यू करे यह भी बताओ! – तो सुनो दोस्तो जिसको तनाव होता है, चिंता कुछ ज्यादा ही करते है, किसी अंजान व्यक्ति से कॉन्फ़िडेंस से बात नही कर पाते है, 5 – 8 लोग के सामने जाकर बोल नही पाते – उतना कॉन्फ़िडेंस नही है = तनाव मानसिक हो या शारीरक दोनों के लिए योगा काम करता है। योगा आपके मानसिक तनाव को भी कम करता है और शारीरिक तनाव को भी।

हमारी संकृति मे योगा काफी पुरानी चीज़ है और हमारी संकृति मे जो भी चीज़ है उस सबका कोई ना कोई फाइदा तो होता ही है। और योगा को काफी फायदेमंद माना गया है।

इसलिए आप योगा को अपने जीवन मे जरूरसे लाना ओर अपना जीवन बदलना। आप योगा घर मे ही कर सकते है Youtube पे search करो ‘yoga for beginners’ आपको बोहोत सारे विडियो मिल जाएंगे ओर trainer आपको योगा करके दिखाएगा की योगा केसे करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *